पब्लिक चॉइस
-

आंदोलन से भूमिपूजन तक: जिस सड़क के लिए ग्रामीण उतरे थे सड़क पर, अब शुरू होगा 3.76 करोड़ का निर्माण
कवर्धा। करीब तीन महीने पहले जिस बंशापुर–प्राणखैरा–धौराबंद सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया था, उसी बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना का अब भूमिपूजन हो गया है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 3 करोड़ 76 लाख 23 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन कर इसे क्षेत्र के विकास…
Read More » -

रिकॉर्ड में धान, गोदाम खाली! कबीरधाम में 70 हजार क्विंटल शॉर्टेज से हड़कंप
कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी समाप्त होने और उठाव प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही कबीरधाम जिले में बड़ा धान शॉर्टेज मामला सामने आया है। मार्कफेड की रिपोर्ट में जिले की विभिन्न सहकारी समितियों में लगभग 70 हजार क्विंटल धान की कमी दर्ज होने के बाद खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े…
Read More » -

छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग उपार्जन आदेश-2016 की उड़ रहीं धज्जियां, खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
कवर्धा। कबीरधाम जिले में धान खरीदी वर्ष 2025-26 के दौरान उपार्जन केंद्रों से धान गायब होने के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली कटघरे में नजर आ रही है। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश-2016 के प्रावधानों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है, लेकिन विभाग…
Read More » -

कागजों में विकास, जमीन पर बदहाल हालात: गभोड़ा में सड़क नहीं, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण; राशन में चना भी गायब
कवर्धा। बोड़ला ब्लॉक के केसमर्दा ग्राम पंचायत के आश्रित गांव गभोड़ा में विकास के दावे जमीनी हकीकत से बिल्कुल उलट नजर आ रहे हैं। बैगा आदिवासी बहुल इस गांव में आज भी सड़क, पानी, बिजली और राशन जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों के लिए चुनौती बनी हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि योजनाएं तो स्वीकृत हो जाती हैं, लेकिन उनका…
Read More » -

“रेस्क्यू का दावा, हकीकत में लापरवाही”: घायल बायसन की हालत बिगड़ी, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
कवर्धा। कुकदूर वन क्षेत्र में घायल बायसन को लेकर वन विभाग के दावे अब सवालों के घेरे में हैं। कागजों में “सफल रेस्क्यू” और “पूर्ण स्वस्थ” बताकर जंगल में छोड़े जाने का दावा किया गया, लेकिन जमीनी तस्वीर इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। बायसन अब भी जंगल में तड़पता हुआ भटक रहा है। वन विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति…
Read More » -

RTE प्रवेश में गड़बड़ी का खुलासा, दो निजी स्कूलों पर जांच में मिली अनियमितताएं; कार्रवाई की अनुशंसा, फिर भी अब तक ठोस कदम नहीं
कवर्धा। शिक्षा सत्र 2025–26 में आरटीई (निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम) के तहत प्रवेश प्रक्रिया में जिले के दो निजी स्कूलों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच रिपोर्ट में गुरुकुल पब्लिक स्कूल, महाराजपुर और अशोका पब्लिक स्कूल, मजगांव द्वारा गलत हैबिटेशन कोड दर्ज कर प्रवेश प्रक्रिया में हेरफेर किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले में संबंधित…
Read More » -

14 हजार क्विंटल धान गायब, ₹3.55 करोड़ का नुकसान… फिर भी कार्रवाई नहीं! करपीगोडान केंद्र के प्रभारी पर प्रशासन मेहरबान क्यों?
कवर्धा। कबीरधाम जिले में धान खरीदी केंद्रों में शॉर्टेज मिलने पर जहां अन्य केंद्र प्रभारियों पर एफआईआर, निलंबन और रिकवरी जैसी सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं करपीगोडान धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, खरीदी वर्ष 2021-22 में करपीगोडान केंद्र…
Read More » -

गांवों में शराब का धंधा खुल्लम-खुल्ला! क्या आबकारी के बस से बाहर हुआ नियंत्रण?
कवर्धा। कबीरधाम जिले में अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हालात ऐसे बताए जा रहे हैं कि जिले के कई गांवों में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा है। आरोप है कि विभाग की सुस्ती के कारण कई बार पुलिस को ही छापामार कार्रवाई…
Read More » -

सड़क निर्माण ठप: सैकड़ों ग्रामीणों ने PWD कार्यालय का घेराव किया, टेंट लगाकर धरने पर बैठे, देर रात लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित
कवर्धा। बंशापुर–प्राणखैरा–धौराबंद सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से बंद होने के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सोमवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय पहुंच गए और घेराव कर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने कार्यालय के सामने टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया…
Read More » -

“लेखापाल की कुर्सी या पारिवारिक विरासत?” नेवारी समिति में ‘भतीजा प्रमोशन मॉडल’ पर बवाल
कवर्धा। सहकारिता की किताब में नियमों की स्याही अभी सूखी भी नहीं कि नेवारी सेवा सहकारी समिति में “भतीजा प्रमोशन मॉडल” की चर्चा ने आग पकड़ ली है। आरोप है कि समिति में लेखापाल की कुर्सी अब योग्यता से नहीं, रिश्तेदारी से तय होने वाली है। समिति के कर्मचारियों ने सीधे उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, कबीरधाम के दरवाज़े पर दस्तक…
Read More »









