कवर्धा विशेषछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

दो साल देश में सबसे ज्यादा शुगर रिकवरी, भोरमदेव कारखाने ने फिर बनाया रिकॉर्ड

कवर्धा। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 में सर्वोच्च शुगर रिकवरी के लिए नेशनल को-ऑपरेटिव शुगर फेडरेशन, नई दिल्ली की ओर से एफिशिएंसी अवार्ड दिया गया है। इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कारखाने से जुड़े किसानों और कर्मचारियों को बधाई दी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना परिसर में 28 हजार शेयरधारी गन्ना किसानों को रियायती दर पर शक्कर वितरण की शुरुआत की। किसानों को 30 रुपए प्रति किलो की दर से 50 किलो शक्कर उपलब्ध कराई जा रही है। यह लगातार तीसरा वर्ष है, जब कारखाने से जुड़े किसानों को रियायती दर पर शक्कर दी जा रही है। कार्यक्रम में कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव शक्कर कारखाना किसानों का अपना कारखाना है और इसकी मजबूती किसानों की भागीदारी से ही संभव है। इस वर्ष 4 हजार 686 नए किसानों को शेयरधारी बनाया गया है। अब करीब 28 हजार शेयरधारी किसानों को रियायती दर पर 50 किलो शक्कर मिलेगी।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष कारखाने में 2 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गन्ने की पेराई हुई थी। इस वर्ष 4 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही 10 हजार किसानों से गन्ना अनुबंध कराने का लक्ष्य है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कारखाने से अनुबंध करने और गन्ना उपलब्ध कराने की अपील की।

उप मुख्यमंत्री ने किसानों की सुविधा के लिए कारखाना परिसर में डोम निर्माण कराने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि कारखाने की बेहतर रिकवरी केवल प्रबंधन की उपलब्धि नहीं है, बल्कि किसानों द्वारा उत्पादित गुणवत्तापूर्ण गन्ने और उनकी मेहनत का परिणाम है। किसानों की मेहनत, कारखाना प्रबंधन की कार्यक्षमता और सहकारिता की भावना से भोरमदेव कारखाने को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कवर्धा के किसानों की मेहनत ने प्रदेश को नई पहचान दिलाई है। बेहतर गन्ना उत्पादन और शक्कर की अच्छी रिकवरी किसानों के परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार गन्ना उत्पादक किसानों को बेहतर सुविधाएं देने और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। किसानों के हित में बोनस बढ़ाने के लिए भी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव सियाराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, नगर पंचायत बोड़ला अध्यक्ष विजय पाटिल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे सहित जनप्रतिनिधि, कारखाना प्रबंधन और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK