कवर्धा विशेषछत्तीसगढ़ प्रादेशिक

आईजी ने किया कुंडा थाने का आकस्मिक निरीक्षण, अपराधों के शीघ्र निराकरण और बेहतर पुलिसिंग के दिए निर्देश

कवर्धा। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव ने 13 सितंबर को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान थाना कुंडा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भूपत सिंह भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना परिसर, कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेखों और थाना स्तर पर संचालित विभिन्न पुलिस कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि थाना आम नागरिकों की सुरक्षा, सेवा और समस्याओं के निराकरण का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसलिए थाने पहुंचने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित हो।

उन्होंने लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग और अन्य प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। गंभीर मामलों में वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों का अधिकतम उपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर जोर दिया। महिला, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और कमजोर वर्ग से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने को कहा।

आईजी ने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने, असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, नियमित पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की तलाश कर कार्रवाई करने के साथ बीट व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस व आम नागरिकों के बीच लगातार संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया।

साइबर अपराधों को लेकर लोगों को जागरूक करने और साइबर ठगी की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण और कार्यालयीन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने को कहा।

आईजी अजय कुमार यादव ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों के बीच सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना भी पुलिस का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने थाना स्टाफ को टीम भावना के साथ काम करते हुए बेहतर पुलिसिंग, त्वरित जनसमस्या निराकरण और जनविश्वास मजबूत करने के निर्देश दिए।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK