ग्राम कोलेगांव में KPL क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया
कवर्धा। ग्राम पंचायत कोलेगांव में आज 31/03/2026 दिन मंगलवार को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ ग्राम प्रीमियर लीग (KPL) का शानदार शुभारंभ हुआ। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में उद्घाटन मैच के साथ ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने वाली इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। ग्राम कोलेगांव हाई स्कूल मैदान में भव्य शुरुआत- ग्राम प्रीमियर लीग (KPL) कोलेगांव के खेल प्रेमियों के लिए आज एक यादगार दिन रहा, जब यहां ग्राम प्रीमियर लीग (KPL) के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच सुरेश धुर्वे एवं डॉक्टर भागवत साहू सह कोषाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा कबीरधाम द्वारा फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच ने कहा कि “खेल ग्रामीण युवाओं में भाईचारा, अनुशासन और शारीरिक विकास को बढ़ावा देते हैं। KPL जैसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।
आयोजन की मुख्य विशेषताएं:
उद्देश्य:
ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना।


प्रतिभागी:
प्रतियोगिता में गांव की कुल 04 टीमें भाग ले रही हैं।
पुरस्कार:
प्रथम विजेता टीम को 5100₹ नरेश साहू सांसद प्रतिनिधि द्वारा दिया जाएगा, द्वितीय विजेता टीम को 3100₹ सुरेश धुर्वे सरपंच कोलेगांव द्वारा दिया जाएगा, तृतीय विजेता टीम को 2500₹ बलराम कृषि केंद्र कोलेगांव द्वारा दिया जाएगा, चतुर्थ विजेता टीम को 1500₹ डॉ भागवत साहू द्वारा दिया जाएगा और चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
यह टूर्नामेंट KPL कोलेगांव प्रीमियर लीग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
समारोह में गांव के सरपंच सुरेश धुर्वे,गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। आयोजक मंडल ने सभी से भारी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।



