राजनांदगांव में हुई छठवीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दम; कोच देव मोटघरे के मार्गदर्शन में कर रहे हैं अभ्यास
कवर्धा। राज्य स्तरीय जु-जित्सु चैंपियनशिप में कबीरधाम के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। 25 अक्टूबर को राजनांदगांव में आयोजित छठवीं छत्तीसगढ़ स्टेट जु-जित्सु चैंपियनशिप 2025-26 में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जीत के बाद खिलाड़ियों ने पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव से मुलाकात की। एसपी ने सभी को बधाई देते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
जु-जित्सु एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की जिला इकाई कबीरधाम के ये खिलाड़ी कोच देव मोटघरे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रतियोगिता में मिली सफलता को खिलाड़ियों की मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम बताया गया। राज्य स्तरीय मंच पर पदक जीतने से जिले की खेल प्रतिभाओं को पहचान मिली है।
एसपी ने कहा- राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करें
विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से कबीरधाम का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए आगे भी लगन और अनुशासन के साथ अभ्यास जारी रखने की बात कही। एसपी ने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
इस दौरान कोच देव मोटघरे सहित विजेता खिलाड़ी मौजूद रहे।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।