CRIME
-

ईंट भट्ठे के पास ग्राहक तलाश रहा था युवक, 1.220 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
झिरौनी-कोसमंदा रोड पर पुलिस की दबिश; 62,500 रुपए का गांजा और मोबाइल जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर कवर्धा। गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को बाजार चारभाठा पुलिस ने ग्राम झिरौनी में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 220 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 62 हजार 500 रुपए बताई गई है।…
Read More » -

शक और पारिवारिक रंजिश में भाभी की हत्या, जेठ गिरफ्तार; वारदात के कुछ घंटे बाद नहर के पास मिला आरोपी
मोहगांव में महिला की गला दबाकर और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या; पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल टंगिया और खून लगे कपड़े किए जब्त कवर्धा। सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके जेठ को वारदात के कुछ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के…
Read More » -

ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर
रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर पकड़ा गया था आरोपी, CBI की टीम लेकर पहुंची भारत; सोमवार को रायपुर की विशेष अदालत में होगी पेशी रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। करीब 6 हजार करोड़ रुपये के कथित सट्टा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले के प्रमुख आरोपी एवं…
Read More » -

पूजा-पाठ से सोना डबल करने का झांसा, 7 लाख के जेवर लेकर फरार; महाराष्ट्र से ठग गिरफ्तार, साथी आरोपी फरार
कवर्धा के सराफा कारोबारी को बनाया निशाना, 65.5 ग्राम सोने की चैन, अंगूठी और लॉकेट लेकर हुए थे फरार; दूसरा आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर कवर्धा। सोना डबल करने का लालच देकर सराफा कारोबारी से करीब 7 लाख रुपए के सोने के आभूषण ठगने के मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।…
Read More » -

नरियरा में बड़े जुआ फड़ के संचालन की चर्चा, दूसरे जिलों से भी पहुंच रहे खिलाड़ी
हसौद थाना क्षेत्र में ‘काट पत्ती’ जुए को लेकर उठे सवाल; छोटे जुआरियों पर कार्रवाई, बड़े संचालकों तक पुलिस की पहुंच पर सवाल सक्ती। हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा में कथित तौर पर बड़े स्तर पर काट पत्ती जुए का फड़ संचालित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि यहां ताश के पत्तों…
Read More » -

गांजा तस्करी के दो मामलों में 5 आरोपियों को सजा, 101 किलो गांजे के केस में 12 साल की जेल
चिल्फी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में विशेष एनडीपीएस कोर्ट का फैसला; एक केस में 3 आरोपियों को 12-12 साल और दूसरे में 2 आरोपियों को 3-3 साल का कठोर कारावास कवर्धा। गांजा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में कबीरधाम के विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने पांच आरोपियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है। एक मामले में ट्रक से…
Read More » -

बंद LIC पॉलिसी की रकम दिलाने के नाम पर 69.37 लाख की ठगी, दिल्ली से बीमा कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार
NCDRC और RBI का अधिकारी बनकर एक साल तक पीड़ित को झांसे में रखा, एनओसी और कोर्ट की प्रक्रिया के नाम पर वसूली रकम कवर्धा। बंद पड़ी एलआईसी पॉलिसी की रकम वापस दिलाने का भरोसा देकर एक व्यक्ति से 69 लाख 37 हजार 518 रुपए की साइबर ठगी की गई। ठगों ने खुद को राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग (NCDRC) और भारतीय…
Read More » -

दिनदहाड़े सराफा कारोबारी से डकैती, 100 CCTV खंगालकर 3 आरोपी दबोचे
कवर्धा। दलदली के साप्ताहिक बाजार से सोना-चांदी के जेवरात की खरीदी-बिक्री कर लौट रहे सराफा कारोबारी को बदमाशों ने रास्ते में घेर लिया। मोटरसाइकिल से पीछा कर रहे आरोपियों ने मछरीरेवार मंदिर घाटी के पास रास्ता रोककर कारोबारी और उसके साथी के साथ डंडों से मारपीट की और जेवरात व नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना 27…
Read More » -

किराना दुकान में चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, 60 हजार की संपत्ति पार की थी
दो आरोपी पहले पकड़े जा चुके, पूछताछ में सामने आया था अमन निषाद का नाम कवर्धा। सहसपुर लोहारा में किराना दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी अमन निषाद उर्फ गदालू निषाद (18) को गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार, चोरी…
Read More » -

घर-दुकान के ताले तोड़कर उड़ाए जेवर-नकदी, बालाघाट के दो आरोपी गिरफ्तार
CCTV फुटेज से मिला सुराग, सोने-चांदी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक जब्त कवर्धा। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में घर और किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण…
Read More »










