KABIRDHAM

भगतपुर में कुर्मी समाज का शक्ति प्रदर्शन, सरदार पटेल जयंती पर जुटे समाजजन

सामाजिक एकजुटता के साथ विकास का संकल्प; भवन, सीसी रोड, डोम और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के लिए 55 लाख रुपए की घोषणाएं

कवर्धा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर पंडरिया विकासखंड के ग्राम भगतपुर में जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज ने समारोह आयोजित कर सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाज के लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय और विधायक भावना बोहरा ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

समारोह में विकास कार्यों के लिए कुल 55 लाख रुपए की घोषणाएं हुईं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामाजिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए और सीसी रोड व डोम निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं विधायक भावना बोहरा ने अटल चौक के पास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना और सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इन घोषणाओं से गांव में सामाजिक गतिविधियों और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है।

समाज की एकजुटता से ही आगे बढ़ेगा विकास

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देश के सामने खड़ी बड़ी चुनौती को स्वीकार करते हुए 500 से अधिक रियासतों को एकजुट करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व ने भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार दिया। गुजरात में स्थापित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी उनके योगदान की याद दिलाता है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

शर्मा ने कुर्मी समाज की कृषि परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज को आधुनिक खेती और विविध फसलों की ओर आगे बढ़ना चाहिए। कम जमीन में भी नई तकनीक और फसल विविधीकरण से बेहतर उत्पादन और आमदनी हासिल की जा सकती है। उन्होंने युवाओं से समाज की संस्कृति, परंपरा और मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।

सामाजिक गौरव और नई पीढ़ी को दिशा देने पर जोर

सांसद संतोष पाण्डेय ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए सामाजिक एकजुटता और नेतृत्व को समाज की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि समाज के ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ते हैं। उन्होंने समाज के लोगों से मिलकर आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए काम करने का आह्वान किया।

जनप्रतिनिधियों और समाज पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी, छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रिय समाज के दुर्ग संभाग मंत्री नंदलाल चंद्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य अन्नपूर्णा चंद्रकार, लालजी चंद्रवंशी, प्रसाद, दिनेश चंद्रवंशी और भुवनेश्वर चंद्रकार सहित जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह में सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करने के साथ समाज की एकता, कृषि के आधुनिकीकरण और सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK