KABIRDHAM

6.12 करोड़ से बनेगी भगतपुर-घोघरा सड़क, किसानों और व्यापारियों को मिलेगी राहत

पंडरिया विधानसभा में 6.54 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण; आंगनबाड़ी भवन, डिजिटल सेवा केंद्र और चेकडेम भी शामिल

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में आवागमन बेहतर करने के लिए भगतपुर से घोघरा तक 3.50 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। इसके निर्माण पर 6 करोड़ 12 लाख 10 हजार रुपए खर्च होंगे। विधायक भावना बोहरा ने पांडातराई मंडल के दौरे के दौरान सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया। इस मौके पर कुल 6 करोड़ 54 लाख 48 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।

भगतपुर-घोघरा सड़क से भगतपुर, घोघरा, मिन्झौरी और खैरझिटी सहित आसपास के गांवों को फायदा मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों और व्यापारियों के लिए पांडातराई तक पहुंच आसान हो सकेगी। वहीं, जिला मुख्यालय आने-जाने में लंबी दूरी तय करने की परेशानी भी कम हो सकती है। वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर से जुड़े ग्रामीणों को भी इस सड़क से लाभ मिलने की संभावना है।

गांवों में आंगनबाड़ी और डिजिटल सेवा केंद्र

सड़क निर्माण के अलावा ग्राम पाढ़ी में 11.69 लाख रुपए की लागत से बने आंगनबाड़ी भवन और 5 लाख रुपए के अटल डिजिटल सेवा केंद्र का लोकार्पण किया गया। खैरझिटी पुराना में 11.69 लाख रुपए की लागत से बने आंगनबाड़ी भवन और 14 लाख रुपए की लागत से निर्मित चेकडेम का भी लोकार्पण हुआ।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

आंगनबाड़ी भवनों से बच्चों और महिलाओं को मिलने वाली सेवाओं के संचालन में सुविधा होगी। डिजिटल सेवा केंद्र से ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। चेकडेम का उद्देश्य जल संरक्षण और स्थानीय जल उपलब्धता को बढ़ावा देना है।

विकास कार्यों पर विधायक का दावा

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा में सड़क, पेयजल, सिंचाई और दूसरी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास और अधोसंरचना संबंधी कार्य हुए हैं। साथ ही पेयजल, जल आवर्धन और सिंचाई से जुड़ी 300 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK