KABIRDHAMSPORTS

कवर्धा प्रीमियर लीग का रोमांचक समापन: वार्ड-08 चैंपियन, 226 टीमों ने दिखाया दमखम

कवर्धा। कवर्धा प्रीमियर लीग (केपीएल) का फाइनल मुकाबला सोमवार को रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंच गया। आखिरी गेंद तक चले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में कवर्धा के वार्ड नंबर-08 ने ग्राम सारी को हराकर खिताब अपने नाम किया। जीत का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ, जब ग्राम सारी को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे, लेकिन वार्ड-08 के गेंदबाजों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को चैंपियन बना दिया।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्ड-08 की टीम ने निर्धारित ओवरों में 100 रन बनाए और ग्राम सारी को 101 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्राम सारी की टीम ने आखिरी ओवर तक संघर्ष किया, लेकिन अंतिम गेंद पर विकेट और रन पर अंकुश ने मैच का रुख बदल दिया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में हर गेंद के साथ रोमांच बढ़ता रहा और अंतिम गेंद पर जैसे ही जीत तय हुई, वार्ड-08 समर्थकों में जश्न की लहर दौड़ गई।

तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में ग्राम बरेंडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कवर्धा के वार्ड नंबर-09 को पराजित किया।


उपमुख्यमंत्री ने खेला बल्ला, लगाया लंबा शॉट

फाइनल मुकाबले से पहले उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने पूजा-अर्चना कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मैच के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा खुद भी मैदान में उतरे और नगर पालिका अध्यक्ष व जिला पंचायत उपाध्यक्ष की गेंदों पर आकर्षक लंबे शॉट लगाकर खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

ग्राम बरेंडा में मिनी स्टेडियम की घोषणा

फाइनल मुकाबले के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम बरेंडा में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं और मंच उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि जिले से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल सकें।


इनामों की हुई बरसात

समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

  • 🏆 विजेता (वार्ड-08) – ₹1 लाख 11 हजार + शील्ड
  • 🥈 उपविजेता (ग्राम सारी) – ₹51 हजार
  • 🥉 तृतीय (ग्राम बरेंडा) – ₹31 हजार + शील्ड

इसके अलावा बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ियों को भी मोमेंटो और शील्ड प्रदान की गई।


226 टीमें, 4500 से ज्यादा खिलाड़ी

कवर्धा प्रीमियर लीग जिले के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट रहा। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सात मंडलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
हर मंडल से चयनित 4-4 टीमें सुपर-28 लीग में पहुंचीं। कवर्धा शहर की 4 टीमों को भी इसमें शामिल किया गया। कुल 226 टीमों और 4500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया। सुपर-28 लीग के मुकाबले स्वामी करपात्री मैदान में अत्याधुनिक फ्लड लाइट व्यवस्था के बीच खेले गए।


खेल संस्कृति को मिला नया मंच

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा प्रीमियर लीग ने जिले में खेल संस्कृति को नई दिशा दी है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को सकारात्मक मंच मिलता है और उनकी प्रतिभा निखरती है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के बड़े खेल आयोजनों के निरंतर आयोजन की बात कही।

कवर्धा प्रीमियर लीग का यह रोमांचक समापन जिले के खेल इतिहास में यादगार बन गया।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK