कवर्धा। ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने के लिए नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने जल प्रदाय विभाग की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में पेयजल सप्लाई और फिल्टर प्लांट की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी की मांग बढ़ जाती है, इसलिए पहले से ही समुचित तैयारी जरूरी है ताकि नागरिकों को दोनों समय शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने पंप ऑपरेटरों को बिना अनुमति अवकाश न लेने और समय पर वार्डों में नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वार्डों से किसी प्रकार की शिकायत न आए, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा।
उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति के दौरान नागरिकों के साथ व्यवहार भी अच्छा रखा जाए, जिससे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। फिल्टर प्लांट में एलम, ब्लीचिंग और अन्य आवश्यक सामग्री का पर्याप्त भंडारण रखने के निर्देश भी दिए गए।
नगर पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है और गर्मी के दौरान इसकी निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करना आवश्यक है। बैठक में जल प्रदाय विभाग के प्रभारी सदस्य दुर्गेश अवस्थी, उपअभियंता शिवकुमार गर्ग और फिल्ड प्रभारी अशोक पटेल मौजूद रहे।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।