BUZZCHHATTISGARHEXPLAINER

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आगाज, पहले दिन 1.98 लाख क्विंटल की खरीद; 27.50 लाख किसानों से उपार्जन की तैयारी

3,095 केंद्रों पर होगी खरीदी, 1,606 केंद्रों में पहले दिन शुरू हुआ उपार्जन; 15 जनवरी तक चलेगा अभियान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों के सबसे बड़े आर्थिक अभियान धान खरीदी की रविवार से शुरुआत हो गई। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान धरमजयगढ़ से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ किया। प्रदेश के सभी 33 जिलों में खरीदी की तैयारियां की गई हैं। पहले ही दिन उपार्जन केंद्रों में किसानों की आवाजाही शुरू हो गई।

खरीदारी के पहले दिन प्रदेश के 1,606 केंद्रों में कुल 1,98,364.80 क्विंटल धान का उपार्जन दर्ज किया गया। इनमें 1,10,979.20 क्विंटल मोटा, 80,489.60 क्विंटल पतला और 6,896 क्विंटल सरना धान शामिल है। 15 नवंबर की स्थिति में 2,805 केंद्रों में टोकन जारी हो चुके थे।

27.50 लाख किसानों से खरीदी का लक्ष्य

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

राज्य सरकार ने इस सीजन में करीब 27 लाख 50 हजार किसानों से धान खरीदने की तैयारी की है। इसके लिए प्रदेशभर में 3,095 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। किसानों की सुविधा के लिए 360 नए केंद्र भी जोड़े गए हैं। खरीदी की प्रक्रिया 15 नवंबर से 15 जनवरी तक चलेगी।

सरकार ने प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदने की व्यवस्था की है। राज्य सरकार की घोषित व्यवस्था के अनुसार किसानों को समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के लाभ को मिलाकर प्रति क्विंटल 3,100 रुपए का लाभ देने का प्रावधान है।

21 क्विंटल से कम बेचने पर भी सहायता का लाभ

इस सीजन में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब पात्र किसान यदि प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल से कम धान बेचते हैं, तब भी सत्यापित रकबे के आधार पर कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की आदान सहायता राशि के पात्र होंगे। इसके लिए प्रति एकड़ 13,839 रुपए की सहायता का प्रावधान बताया गया है। इससे कम उत्पादन वाले किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

डिजिटल निगरानी से होगी खरीदी

इस बार खरीदी प्रक्रिया में तकनीकी व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है। किसान पंजीयन, तौल, भुगतान और भंडारण तक की प्रक्रिया में डिजिटल निगरानी, एग्रीस्टैक आईडी, डिजिटल क्रॉप सर्वे और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग किया जा रहा है। केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण, नमी मापक मशीन, बारदाना और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अब खरीदी शुरू होने के साथ प्रशासन के सामने चुनौती यह रहेगी कि किसानों को टोकन, तौल, बारदाना और भुगतान के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। प्रदेश के लाखों किसानों की नजर इस बात पर रहेगी कि खरीदी अभियान निर्धारित समय में पारदर्शी तरीके से पूरा हो।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK