BUZZCHHATTISGARHGROUNDKABIRDHAM

धान खरीदी शुरू होने से पहले MP का धान खपाने की कोशिश! 38 क्विंटल धान के साथ दो पकड़ाए

15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होनी है समर्थन मूल्य पर खरीदी; सोसाइटी में धान खपाने की आशंका, 6.17 लाख रुपए का धान और माजदा वाहन जब्त

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। खरीदी की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले मध्यप्रदेश से धान लाकर छत्तीसगढ़ की खरीदी व्यवस्था में खपाने की कोशिश का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम अंजना के मुख्य मार्ग पर माजदा वाहन से 38 क्विंटल धान जब्त किया है। वाहन में सवार दो लोगों को भी पकड़ा गया है। जब्त धान और वाहन की कुल कीमत 6 लाख 17 हजार 800 रुपए आंकी गई है।

कार्रवाई 14 नवंबर को कलेक्टर तुलिका प्रजापति और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर की गई। टीम ने माजदा टर्बो वाहन क्रमांक CG-08-AJ-9104 को रोककर जांच की। वाहन में प्लास्टिक की 95 बोरियों में करीब 38 क्विंटल धान भरा मिला। इसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 17 हजार 800 रुपए बताई गई है।

बालाघाट से धान लाकर सोसाइटी में खपाने की तैयारी?

वाहन में सवार लोगों की पहचान उमेन्द्र ठाकरे (36) और अंकित मेश्राम (27), निवासी मंडई (नेऊरगांव), थाना बिरसा, जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश के रूप में हुई। प्रशासन और पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने मध्यप्रदेश के मंडई से धान लाकर छत्तीसगढ़ में अधिक कीमत पर बेचने के उद्देश्य से परिवहन करना बताया। धान के परिवहन और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगने पर वे प्रस्तुत नहीं कर सके।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

15 नवंबर से प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के मद्देनजर इस मामले को अहम माना जा रहा है। आशंका है कि दूसरे राज्य से लाए गए धान को छत्तीसगढ़ की खरीदी व्यवस्था में खपाने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि, धान को किस सोसाइटी में खपाने की योजना थी और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क शामिल था या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

5 लाख का माजदा वाहन भी जब्त

कार्रवाई में 38 क्विंटल धान की अनुमानित कीमत 1,17,800 रुपए और माजदा टर्बो वाहन की कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है। इस तरह कुल 6,17,800 रुपए की संपत्ति जब्त की गई। दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत इस्तगाशा तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व), बोड़ला के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

खरीदी शुरू होने से पहले सीमावर्ती रास्तों पर निगरानी जरूरी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान दूसरे राज्यों से धान लाकर प्रदेश की खरीदी व्यवस्था में खपाने की आशंका प्रशासन के लिए चुनौती बनी रहती है। ऐसे मामलों में सीमावर्ती मार्गों पर निगरानी के साथ यह पता लगाना भी जरूरी है कि धान कहां से आया, किसे बेचा जाना था और क्या इसे किसी खरीदी केंद्र में खपाने की योजना थी। अंजना में हुई कार्रवाई के बाद अब जांच में इन पहलुओं पर भी नजर रहेगी।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK