CHHATTISGARHKABIRDHAM

बिरसा मुंडा जयंती पर 18 नवंबर तक भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, टेकाम बोले- समाज के सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

कवर्धा में भाजपा की प्रेसवार्ता: जनजातीय कार्य मंत्रालय का बजट 2014-15 के 4,497 करोड़ से बढ़कर 2025-26 में 14,926 करोड़ रुपए होने की जानकारी दी

कवर्धा। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा 11 से 18 नवंबर तक देशभर में जनजातीय गौरव सप्ताह मना रही है। इसके तहत गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय कवर्धा में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें केशकाल विधायक एवं मुख्य वक्ता नीलकंठ टेकाम ने जनजातीय समाज के ऐतिहासिक योगदान, केंद्र सरकार की योजनाओं और समाज के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

टेकाम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल जनजातीय समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया। उनका नारा ‘अबुआ दिशुम, अबुआ राज’ आज भी स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के अनेक वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन उनके योगदान को लंबे समय तक इतिहास में अपेक्षित स्थान नहीं मिला।

बजट में तीन गुना से अधिक वृद्धि का दावा

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

विधायक टेकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2021 से 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में 1999 में अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय बनाया गया था। वहीं, केंद्र सरकार ने जनजातीय कार्य मंत्रालय का बजट वर्ष 2014-15 के 4,497.96 करोड़ रुपए से बढ़ाकर वर्ष 2025-26 में 14,926 करोड़ रुपए किया है।

आवास से शिक्षा और स्वास्थ्य तक योजनाओं का जिक्र

प्रेसवार्ता में प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को जनजातीय बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। टेकाम के अनुसार इन योजनाओं के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों सहित जनजातीय गांवों में आवास, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, छात्रवृत्ति और रोजगार से जुड़ी योजनाओं का भी उल्लेख किया गया।

उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और भाषाओं का संरक्षण तथा युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में जनजातीय समाज की समान भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

18 नवंबर तक होंगे अलग-अलग आयोजन

भाजपा की ओर से जारी कार्यक्रमों के अनुसार 14 नवंबर को जनजातीय महापुरुषों के स्मारकों और प्रतिमाओं की साफ-सफाई के साथ दीपोत्सव होगा। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं और चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। वहीं, 16 से 18 नवंबर तक विधानसभा क्षेत्रों में युवा संवाद सहित संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा और जनसंपर्क अभियान आयोजित किए जाएंगे।

प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विदेशी राम धुर्वे, जिला प्रवक्ता काशीराम उइके और अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बिहारी राम धुर्वे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK