कवर्धा विशेषपब्लिक चॉइस

भोरमदेव कॉरिडोर से पहले सड़क सुधार की मांग, खड़्गराज सिंह ने किया मार्ग का दौरा

कवर्धा-सरोधा-भोरमदेव मार्ग के चौड़ीकरण की मांग, खड़्गराज कुमार सिंह ने किया दौरा

कवर्धा। कवर्धा से सरोधा होते हुए भोरमदेव जाने वाले प्रमुख मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर खड़्गराज कुमार सिंह ने सड़क का दौरा किया। उन्होंने जर्जर और संकरी सड़क से लोगों को हो रही परेशानी का जायजा लेने के बाद कलेक्टर को पत्र लिखकर मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण की मांग की है।

खड़्गराज कुमार सिंह ने पत्र में कहा कि क्षेत्रवासी करीब 10 वर्षों से सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं। यह मार्ग 10 से अधिक गांवों के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और पर्यटकों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। कवर्धा के वरिष्ठ नागरिक भी सुबह-शाम यहां पैदल घूमने आते हैं, जबकि युवा पुलिस व अन्य भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए दौड़ और शारीरिक अभ्यास करते हैं।

सड़क संकरी, वाहनों के आमने-सामने आने पर परेशानी

दौरे के दौरान कई जगह सड़क जर्जर और संकरी मिली। वाहनों के आमने-सामने आने पर आवागमन में परेशानी होती है। बढ़ते यातायात के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

पर्यटन बढ़ने के साथ बढ़ेगा यातायात

खड़्गराज कुमार सिंह ने कलेक्टर को बताया कि भोरमदेव अभ्यारण्य क्षेत्र में कॉरिडोर और पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। आने वाले समय में पर्यटकों और वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में वर्तमान सड़क भविष्य के यातायात दबाव के लिए पर्याप्त नहीं होगी।

तकनीकी सर्वे और कार्ययोजना बनाने की मांग

उन्होंने मार्ग का तकनीकी सर्वे कराने, वर्तमान और भविष्य के यातायात को ध्यान में रखते हुए चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने तथा आवश्यक बजट और प्रशासकीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग की है। पैदल चलने वाले वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों और अभ्यास करने वाले युवाओं की सुरक्षा के लिए सड़क सुरक्षा के प्रावधान शामिल करने की मांग भी की गई है।

खड़्गराज कुमार सिंह ने कहा कि यह सिर्फ सड़क निर्माण का मामला नहीं है, बल्कि 10 से अधिक गांवों के आवागमन, लोगों की सुरक्षा और भोरमदेव के पर्यटन विकास से जुड़ा विषय है। उन्होंने कॉरिडोर के पूर्ण विकास से पहले मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार | लेखक | संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading