कवर्धा विशेष

किसानों की खुशहाली के लिए राजा खड़ग राज सिंह ने सुतियापाट में की पूजा-अर्चना

कवर्धा। अल्प वर्षा और फसलों में बीमारी से वनांचल के किसान परेशान हैं। धान की फसल में पर्याप्त पानी नहीं मिलने से पौधों की वृद्धि प्रभावित होने के साथ बीमारी का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने अच्छी बारिश और फसल की खुशहाली के लिए सुतियापाट देव स्थल पर सामूहिक पूजा-अर्चना का निर्णय लिया।

ग्रामीणों के आमंत्रण पर सहसपुर लोहारा राजपरिवार के राजा खड़ग राज कुमार सिंह ग्राम कटंगी पहुंचे। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि यह परिवार हमारा परिवार है। ग्रामीणों की तकलीफ उनकी भी तकलीफ है। उन्होंने ग्रामीणों के निर्णय का सम्मान करते हुए सुतियापाट जाकर पूजा-अर्चना में शामिल होने की बात कही।

राजा खड़ग राज सिंह ने ग्रामीणों से ग्राम देवताओं की पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि गांव की खुशहाली और विपत्तियों से बचाव में ग्राम देवताओं के प्रति आस्था और परंपराओं का अपना महत्व है।

सैकड़ों ग्रामीणों के साथ की पूजा-अर्चना

इसके बाद राजा खड़ग राज सिंह और सैकड़ों ग्रामीण सुतियापाट पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अच्छी बारिश, अच्छी फसल और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र को विपदा और परेशानियों से बचाने तथा गांव की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से की बातचीत

पूजा के बाद राजा खड़ग राज सिंह ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनका हालचाल भी जाना। उनके सहज और आत्मीय व्यवहार से ग्रामीणों में उनके प्रति सम्मान और बढ़ा। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और कहा कि विपत्ति के समय राजपरिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है।

रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार | लेखक | संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading