छत्तीसगढ़ प्रादेशिक

कलेक्टर कोर्ट में एसी ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

रायगढ़। रायगढ़ कलेक्टर कोर्ट में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब कोर्ट रूम में लगे एयर कंडीशनर (AC) में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। घटना सुबह करीब 9 बजे की है, जब कोर्ट परिसर लगभग खाली था। गनीमत यह रही कि उस समय न कलेक्टर मौजूद थे और न ही कोई कर्मचारी, जिससे जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जब लोग कोर्ट रूम की ओर दौड़े तो देखा कि पूरा कलेक्टर चेंबर धुएं से भर चुका था। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, और टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया।

फिलहाल एसी ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी या वायरिंग में शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकती है। अधिकारियों ने पूरे परिसर की बिजली व्यवस्था की जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

अगर यह हादसा किसी सुनवाई के दौरान हुआ होता, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल कोर्ट परिसर में एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी गई है और तकनीकी टीमों को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading