कवर्धा विशेष

प्रसव पीड़ित महिला के लिए वरदान साबित हुई संजीवनी 108, एंबुलेंस में दिया नवजात को जन्म

कवर्धा। संजीवनी 108 एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर आपात स्थिति में जीवन रक्षक साबित हुई। प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा से जिला चिकित्सालय कवर्धा रेफर किया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति को देखते हुए 108 एम्बुलेंस में मौजूद टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार संतोषी बांधे (26 वर्ष), पति एस. दास बांधे, निवासी गौरमाटी लोहारा प्रसव पीड़ा से परेशान थीं। उन्हें प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा लाया गया था। यहां मेडिकल ऑफिसर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय कवर्धा रेफर किया गया।

रेफर के दौरान रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा अचानक तेज हो गई और तत्काल प्रसव कराना आवश्यक हो गया। ऐसे में संजीवनी 108 में तैनात ईएमटी राजेंद्र सिंह ने पायलट झामेंद्र निर्मलकर की मदद से एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। दोनों कर्मचारियों की सूझबूझ, तत्परता और बेहतर समन्वय से जच्चा और नवजात सुरक्षित रहे। इसके बाद महिला और बच्चे को आगे की चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

कवर्धा 108 जिला अधिकारी कीर्ति कौशिक ने बताया कि संजीवनी 108 सेवा लगातार आपात परिस्थितियों में लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रही है। एम्बुलेंस में तैनात प्रशिक्षित ईएमटी और पायलट हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहते हैं। इस मामले में भी समय पर लिए गए निर्णय और टीमवर्क के कारण रास्ते में सुरक्षित प्रसव संभव हो सका।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें 🚨 क्राइम 🏛️ राजनीति 🎓 शिक्षा 🌾 किसान 💼 कारोबार

उन्होंने कहा कि प्रसव जैसी आपात स्थिति में कुछ मिनट भी बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे समय में प्रशिक्षित ईएमटी की सूझबूझ और पायलट का सहयोग मरीज के लिए बेहद अहम साबित होता है। उन्होंने ईएमटी राजेंद्र सिंह और पायलट झामेंद्र निर्मलकर के कार्य की सराहना की।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK