कवर्धा। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़ियाकला में नाबालिग बच्चियों से कथित अश्लील हरकत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्चियों को मिठाई का लालच देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की थी। विरोध करने पर बच्चियों के शोर मचाने से वह मौके से भाग गया।
घटना 9 अगस्त की शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दो नाबालिग बहनें और पड़ोस की एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान गांव का जागेश्वर साहू उनके पास पहुंचा। आरोप है कि उसने बच्चियों को मिठाई देने का लालच दिया और उनके साथ आपत्तिजनक हरकत की।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने 11 अगस्त को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए बच्चियों और परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपी जागेश्वर साहू, उम्र 39 वर्ष को 12 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, मामले में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले की विवेचना अभी जारी है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।