CHHATTISGARHCRIMEKABIRDHAM

बिजली कंपनी के दो केंद्रों में 4.30 करोड़ का गबन, कर्मचारी गिरफ्तार

रवेली और मरका वितरण केंद्र में 2019-20 से 2022-23 के बीच कंपनी की राशि बैंक खाते में जमा नहीं करने का आरोप; पुलिस के मुताबिक दोनों केंद्रों से कुल 4,30,59,870 रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई

कवर्धा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के दो वितरण केंद्रों में चार साल के दौरान 4 करोड़ 30 लाख 59 हजार 870 रुपए की राशि बैंक खाते में जमा नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में कंपनी के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी मनोज साहू को पिपरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रवेली और मरका वितरण केंद्र में पदस्थापना के दौरान उसने कंपनी की राशि जमा नहीं कर वित्तीय गबन किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने गबन संबंधी कृत्य स्वीकार किया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

रवेली केंद्र में 3.17 करोड़ की राशि का मामला

पिपरिया थाने में सहायक अभियंता सुनील कुमार गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, विद्युत वितरण केंद्र रवेली में पदस्थापना के दौरान वर्ष 2019-20 से 2022-23 तक 3 करोड़ 17 लाख 90 हजार 699 रुपए कंपनी के बैंक खाते में जमा नहीं किए गए। इस शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 127/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

मरका केंद्र में भी 1.12 करोड़ जमा नहीं हुए

जांच के दौरान विद्युत वितरण केंद्र मरका के सहायक अभियंता संदीप कुमार सोनी ने भी शिकायत दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया गया कि मरका केंद्र में पदस्थापना और प्रभार के दौरान इसी अवधि में 1 करोड़ 12 लाख 69 हजार 171 रुपए कंपनी के खाते में जमा नहीं किए गए। दोनों केंद्रों की शिकायतों को मिलाकर कथित गबन की कुल राशि 4 करोड़ 30 लाख 59 हजार 870 रुपए बताई गई है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में केस

पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 421, 467, 468, 471, 477 और 409 के तहत अपराध दर्ज किया है। पूछताछ के बाद मनोज साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में राशि के लेन-देन और अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK