कवर्धा विशेषक्राइम सेल

स्कूल जाने निकली नाबालिग छात्रा महाराष्ट्र में मिली, युवक गिरफ्तार; दुष्कर्म का आरोप

कवर्धा। कुण्डा थाना क्षेत्र से स्कूल जाने के लिए घर से निकली नाबालिग छात्रा के लापता होने के मामले में पुलिस ने उसे महाराष्ट्र से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में 20 वर्षीय युवक राज मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने आरोपी पर उसे बहला-फुसलाकर महाराष्ट्र ले जाने और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 25 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों की रिपोर्ट पर कुण्डा पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को छात्रा के महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने नवी मुंबई के एरौली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए छात्रा को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया।

पुलिस जांच में छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे तखतपुर बुलाकर वहां से बिलासपुर रेलवे स्टेशन ले गया। इसके बाद दोनों ट्रेन से महाराष्ट्र पहुंचे। छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं।

पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके बयान दर्ज किए। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। घटना से जुड़े कुछ साक्ष्य भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

मामले में आरोपी राज मिश्रा को 13 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले की विवेचना अभी जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading