CRIMEKABIRDHAM

फांसी पर लटका मिला था युवक, जांच में खुला हत्या का राज; ससुर-दामाद गिरफ्तार

बैगाई-गुनियाई की बात पर विवाद के बाद मारपीट, साड़ी से गला कसकर हत्या का आरोप; आत्महत्या दिखाने शव को फंदे पर लटकाया

कवर्धा। कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजोराटोला में फांसी पर लटके मिले प्रेमसिंह बैगा की मौत का मामला पुलिस जांच में हत्या का निकला। शुरुआत में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन शव के निरीक्षण के दौरान शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस को संदेह हुआ। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने ससुर-दामाद को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 8 अगस्त की है। ग्राम कांदावानी निवासी छत्तर सिंह बैगा अपने दामाद चैतराम बैगा के साथ बैगाई-गुनियाई और झाड़-फूंक के सिलसिले में ग्राम बिजोराटोला पहुंचा था। यहां दोनों ने प्रेमसिंह बैगा के साथ शराब का सेवन किया। इसी दौरान बैगाई-गुनियाई की बात को लेकर विवाद हो गया और मामला झूमाझटकी तक पहुंच गया।

पुलिस जांच के मुताबिक विवाद के दौरान छत्तर सिंह और चैतराम ने प्रेमसिंह के साथ मारपीट की। इसके बाद साड़ी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को उसी के घर के म्यार में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर कुकदूर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। घटनास्थल के निरीक्षण और शव पंचनामा के दौरान पुलिस को मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर जांच का दायरा बढ़ाया और हत्या के एंगल से साक्ष्य जुटाए।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने छत्तर सिंह बैगा (55), निवासी कांदावानी और चैतराम बैगा (26), निवासी बिजोराटोला-कांदावानी को हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में दोनों ने प्रेमसिंह की हत्या करने और बाद में शव को फांसी पर लटकाने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कुकदूर थाने में धारा 103(1), 238 और 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया है। दोनों को 13 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK