CHHATTISGARHKABIRDHAM

बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने घेरा बिजली कार्यालय, पुतला दहन

कवर्धा। अघोषित बिजली कटौती, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने, स्मार्ट मीटर लगाए जाने और मनमाने बिजली बिलों के विरोध में शनिवार को पिपरिया में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा ग्रामीण के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और स्थानीय लोग बिजली कार्यालय पहुंचे और घेराव कर सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रतीकात्मक पुतला भी दहन किया गया।

किसानों को सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिलने का आरोप

धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती के कारण किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से फसल प्रभावित होने की आशंका है। वहीं घरेलू उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर और कथित मनमाने बिजली बिलों के जरिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया गया।

वक्ताओं ने कहा कि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ, किसानों को पर्याप्त और निर्बाध बिजली नहीं मिली तथा स्मार्ट मीटर और बिलिंग से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को पूरे जिले में और व्यापक करेगी।

बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसमें अघोषित बिजली कटौती रोकने, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया की समीक्षा करने और बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों का निराकरण करने की मांग की गई।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अनंत, पूर्व जिला अध्यक्ष होरी राम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष छवि वर्मा, पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू, तुकाराम चंद्रवंशी, महेंद्र कुंभकार, बृजेश चंद्रवंशी, वीरेंद्र जांगड़े, मनीष शर्मा, गोपाल चंद्रवंशी, सच्चिदानंद केसरवानी, नंदराम पाटिल, राजेंद्र चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK