BUZZCHHATTISGARHKABIRDHAM

वीएसके ऐप के विरोध में शिक्षकों का आक्रोश, डीईओ को सौंपा ज्ञापन


कवर्धा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर वीएसके (VSK) ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बायोमेट्रिक उपस्थिति के विरोध में जिलेभर के शिक्षकों ने गुरुवार को विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए व्यवस्था को अव्यावहारिक बताते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग की।

संघ ने स्पष्ट किया कि वे ऑनलाइन उपस्थिति और मॉनिटरिंग व्यवस्था के विरोधी नहीं हैं, लेकिन शिक्षकों के निजी मोबाइल फोन में वीएसके एप को अनिवार्य रूप से इंस्टॉल कराने के निर्णय से असहमति रखते हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत शिक्षकों को अपने निजी मोबाइल में वीएसके एप डाउनलोड कर उपयोग करने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जो निजता के अधिकार और साइबर सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है। संघ का कहना है कि इस एप के माध्यम से शिक्षकों की व्यक्तिगत जानकारी और मोबाइल डाटा की गोपनीयता प्रभावित हो सकती है।

फेडरेशन ने मांग की है कि यदि उपस्थिति या मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू करनी है तो उसके लिए विभागीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, न कि शिक्षकों के निजी साधनों का उपयोग अनिवार्य किया जाए।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

प्रांतीय आह्वान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में एक साथ ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिला संयोजक राजेंद्र प्रसाद शर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष केशलाल साहू, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह ठाकुर, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

ज्ञापन सौंपते समय शिक्षकों ने कहा कि यदि शासन द्वारा जल्द ही इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर राजेश कुमार पांडे, शंकर लाल पाली, महेश जयसवाल, रवि कुमार सिंह, शीलू शर्मा, रानी शर्मा, रवि कुमार सिन्हा, प्रकाश धुर्वे, विजय कुमार झारिया, गोपाल चंद्राकर, श्रीमती सविता धुर्वे, बुद्धेश्वरी शर्मा, चंद्राकर सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK