कवर्धा विशेष

बैगा बालक आश्रम कवर्धा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

कवर्धा। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बैगा बालक आश्रम, कवर्धा में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर आश्रम परिसर में गरिमामय तरीके से ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान और राजकीय गीत का सामूहिक गायन हुआ।

नव नियुक्त आश्रम अधीक्षक रविकांत चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात आश्रम में अध्ययनरत बच्चों को लड्डू मिठाई वितरित कर खुशियाँ मनाई गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक रमाकांत शर्मा रहे, जिन्होंने ध्वजारोहण कर बच्चों को संबोधित किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने देश के शहीदों के बलिदान, संविधान के महत्व और गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों से देशभक्ति, अनुशासन और शिक्षा को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आश्रम अधीक्षक रविकांत चंद्रवंशी, प्रधान पाठक लखन लाल वारते, शिक्षिका मोनिका चंद्रवंशी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोमल, विजय, मनीष एवं रसोइया श्रीमती मीना, श्रीमती ईश्वरी, श्रीमती हेमलता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK