कवर्धा। थाना पिपरिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने मछली पसरा पिपरिया इलाके में दबिश देकर एक आरोपी को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा। मौके से 21.780 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि मछली पसरा क्षेत्र में एक व्यक्ति चखना दुकान में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नागेश्वर यादव (34 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 02 पिपरिया बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 121 पौवा देशी मदिरा बरामद की गई। इसके साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नगद भी जप्त किए गए। जप्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार 780 रुपए बताई गई है।
आरोपी शराब रखने और बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।