कवर्धा। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना अंतर्गत चौकी रणवीरपुर क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम पैलपार में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के एक कुएँ में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। यह इलाका थान खम्हरिया–नगर सीमा से लगा हुआ बताया जा रहा है।
ग्रामीणों ने कुएँ में शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सहसपुर लोहारा थाना पुलिस और चौकी रणवीरपुर की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएँ से बाहर निकाला गया।
शव की हालत देखकर मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है, हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आसपास के गांवों और इलाकों में गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।