कवर्धा विशेष

महाशिवरात्रि पर कामठी बनेगा शिवमय धाम, हजारों श्रद्धालु करेंगे 151 शिवलिंगों का अभिषेक

कवर्धा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम कामठी में विशेष धार्मिक आयोजन होगा। यहां विधायक भावना बोहरा की पहल पर 151 पार्थिव शिवलिंगों की स्थापना कर हजारों विवाहित जोड़े और श्रद्धालु सामूहिक रुद्राभिषेक करेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंजीयन कराना शुरू कर दिया है।

आयोजन में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालु अपने परिवार, क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। रुद्राभिषेक के बाद पार्थिव शिवलिंगों का प्रवाह संस्कार किया जाएगा तथा भंडारा और महाप्रसादी का भी आयोजन रखा गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत भजन संध्या भी होगी।

पंजीयन के लिए श्रद्धालु अपने नजदीकी जनसेवा या भावना सेवा सुविधा केंद्र से फॉर्म प्राप्त कर नाम दर्ज करा सकते हैं।

विधायक भावना बोहरा ने बताया कि यह आयोजन आस्था, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading