कवर्धा। पदोन्नति नहीं मिलने से नाराज सहायक शिक्षकों ने अब जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका अध्यक्ष से मिला और सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर लंबित पदोन्नति की मांग उठाई।
फेडरेशन पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में कई शिक्षक 18 से 20 वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत हैं, लेकिन अब तक उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिल सका है। इससे आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सेवा लाभों पर भी असर पड़ रहा है।
जिला अध्यक्ष ने अध्यक्ष से आग्रह किया कि वे इस विषय को शिक्षा मंत्री और संयुक्त संचालक दुर्ग के समक्ष रखें, ताकि वरिष्ठता सूची के आधार पर जल्द पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो सके।
नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे संबंधित अधिकारियों और मंत्री स्तर पर चर्चा कर समस्या के निराकरण का प्रयास करेंगे तथा नियम अनुसार पात्र शिक्षकों को पदोन्नति दिलाने के लिए पहल करेंगे।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
इस दौरान फेडरेशन के जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण शर्मा सहित राजू श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, केशलाल साहू, राकेश खरे, शैलेंद्र सिंह राजपूत, हृदय राम टंडन, सरजू राम मरकाम, प्रदीप मांडवी, उमेश ठाकुर, डुमन पटेल, हीरालाल साहू और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।