कवर्धा। शहर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को ने 2 करोड़ 80 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। अंबेडकर चौक से समनापुर पुल तक बीटी रोड व नाली निर्माण और लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया।
करीब 2.60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क व नाली से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाला सामुदायिक भवन सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपयोगी रहेगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, नाली, भवन जैसी बुनियादी सुविधाओं पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को आवास स्वीकृति और 2.36 लाख रुपए की सहायता दिलाने की प्रक्रिया सरल की जा रही है।
उन्होंने जानकारी दी कि शहर में 30 लाख रुपए की लागत से सियान सदन, प्रमुख चौकों का सौंदर्यीकरण, कॉलेज परिसर में 4.5 करोड़ की डिजिटल लाइब्रेरी और अन्य अधोसंरचना कार्य भी प्रगति पर हैं।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, नगर पालिका पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।