कवर्धा विशेष

पंडरिया-पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा, विधायक भावना बोहरा ने अधिकारियों को समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई में बैठक ली। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने और जन शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में वार्ड पार्षदों और जनपद सदस्यों से क्षेत्र की समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं और लंबित विकास कार्यों पर चर्चा की गई। विधायक ने सड़क निर्माण, नाली, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पार्किंग व्यवस्था, तालाब गहरीकरण, विद्युत आपूर्ति और ट्रांसफॉर्मर रखरखाव सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने को कहा।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हरिनाला पुल, अटल परिसर, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण, पंडरिया और पांडातराई बायपास निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए के मरम्मत कार्य समेत कई परियोजनाएं प्रगति पर हैं। साथ ही 250 सीटर नालंदा परिसर और बिसेसरा से पंडरिया तक फोरलेन सड़क निर्माण की प्रक्रिया जारी है। किसानों की सिंचाई सुविधा के लिए हाफ नदी बैराज सहित अन्य जल संसाधन परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है।
बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK