कवर्धा विशेषक्राइम सेल

हनुमान मंदिर से भगवान का मुकुट चोरी, लोगों में आक्रोश; पुलिस ने शुरू की जांच

कवर्धा। शहर के रेवाबंध तालाब के पास नवीन बाजार स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर भगवान बजरंगबली की प्रतिमा का मुकुट चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया।

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू करने के साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही शहर के मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading