युवा कांग्रेस की हाई परफॉर्मर सूची में कबीरधाम के तुकाराम चंद्रवंशी और आकाश केशरवानी

कवर्धा। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी हाई परफॉर्मर सूची में कबीरधाम जिले के दो युवा नेताओं तुकाराम चंद्रवंशी और आकाश केशरवानी को स्थान मिला है। सूची जारी होने के बाद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि दोनों युवा नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ युवाओं, किसानों, मजदूरों और आमजन से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया है। भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में उनकी सक्रिय भूमिका और संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए उन्हें यह स्थान मिला है।
कार्यकर्ताओं के अनुसार तुकाराम चंद्रवंशी और आकाश केशरवानी ने जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय रहकर संगठन के विस्तार और जनसंपर्क अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और नेतृत्व से युवा कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी तथा युवाओं के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।



