कवर्धा। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन विस्तार के तहत बोड़ला मंडल में आशु चंद्रवंशी (आशाराम) को मंडल महामंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को युवा संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
आशु चंद्रवंशी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की थी। संगठन में उन्होंने नगर मंत्री और नगर उपाध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्व निभाए और छात्र-युवा गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।
शैक्षणिक रूप से वे बीएससी, समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर, एमएसडब्ल्यू, कंप्यूटर की डिग्री तथा साइकोलॉजिकल गाइडेंस एंड काउंसलिंग में डिप्लोमा प्राप्त हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से किसानों और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रहे हैं। रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक अभियानों में भी उनकी भागीदारी रही है।
नियुक्ति के बाद आशु चंद्रवंशी ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका लक्ष्य मंडल के प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत करना और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना है।
📰 स्थानीय खबरें
•
🚨 क्राइम
•
🏛️ राजनीति
•
🎓 शिक्षा
•
🌾 किसान
•
💼 कारोबार
उन्होंने नियुक्ति के लिए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिहा, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, संगठन प्रभारी रमेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पांडेय सहित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।