कवर्धा विशेष

गन्ने का दाम बढ़ाओ, धान खरीदी की तारीख बढ़ाओ: किसानों का हाईवे जाम, NH-130A पर घंटों थमा ट्रैफिक

कवर्धा। गन्ने की कीमत बढ़ाने और धान खरीदी की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने सोमवार को जिले में बड़ा आंदोलन छेड़ दिया। पंडरिया के पास कवर्धा–मुंगेली नेशनल हाईवे 130A पर किसानों ने चक्काजाम कर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

अचानक हुए चक्काजाम से राहगीरों, मरीजों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।


5 साल से नहीं बढ़ा गन्ने का दाम

किसान संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि शक्कर कारखाने में गन्ने का समर्थन मूल्य पिछले करीब पांच वर्षों से नहीं बढ़ाया गया है।
जबकि बाहरी बाजार और अन्य शुगर फैक्ट्रियों में गन्ने का भाव ₹500 प्रति क्विंटल तक पहुंच चुका है।

ऐसे में स्थानीय किसानों को कम दर पर गन्ना बेचने मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उन्हें सीधा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।


भुगतान में देरी का आरोप

किसानों ने शुगर मिल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई किसानों को अब तक पूरा भुगतान नहीं मिला है।
समय पर पैसा नहीं मिलने से खेती-किसानी की लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।


धान खरीदी को लेकर भी नाराजगी

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि जिले में अब भी हजारों क्विंटल धान की खरीदी बाकी है।
समय-सीमा खत्म होने से कई किसान अपनी उपज बेच नहीं पा रहे हैं।

किसान संघ ने मांग की कि:

  • सभी किसानों का धान खरीदा जाए
  • खरीदी की अंतिम तिथि तत्काल बढ़ाई जाए

किसान संघ की चेतावनी

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष डोमन चंद्रवंशी ने कहा,

“यह आंदोलन फिलहाल सांकेतिक है। अगर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आगे और बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा।”


प्रशासन अलर्ट, बाद में बहाल हुआ ट्रैफिक

करीब कुछ घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस की समझाइश के बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ।

हालांकि किसानों ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन दोबारा किया जाएगा।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK