कवर्धा विशेष

‘गांव-गांव तक विकास हमारी प्राथमिकता’: भावना बोहरा ने 97.43 लाख के कार्यों का किया भूमिपूजन

कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुर (ठाठापुर) में ₹97.43 लाख की लागत से विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान आजीविका मिशन अंतर्गत महिला समूहों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी शामिल होकर हितग्राहियों को शुभकामनाएं दीं।

विधायक ने ₹43.68 लाख से बॉक्स कल्वर्ट व आरसीसी नाली, ₹25 लाख से रानी खेत के पास स्टापडेम, गनियारी नाला में ₹19 लाख से चेकडेम, ₹8 लाख से प्राथमिक शाला के पास पुलिया तथा ₹1.75 लाख से सीसी रोड निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी।

इस मौके पर भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के गांव–गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, पुलिया, जल संरक्षण और नाली निर्माण जैसे कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन व जल प्रबंधन में सुविधा मिलेगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है। जल जीवन मिशन, सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति और जल संरक्षण कार्यों से क्षेत्र में तेज़ी से विकास दिखाई दे रहा है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेश साहू, महामंत्री दारा सिंह, जिला मंत्री राघवेंद्र वर्मा, सरपंच गोपाल नेताम, जनपद सदस्य प्रतिनिधि पिंटू सिंह, रूखमणि खोमलाल कौशिक सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।


About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK