हाईलाइट्स

BJP में शामिल होते ही मिला बड़ा इनाम! TMC छोड़ने वाले तीनों नेताओं को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर पार्टी में शामिल हुए सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक को राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। खास बात यह रही कि तीनों नेताओं ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और कुछ ही घंटों बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बना दिया।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में कोलकाता स्थित पार्टी कार्यालय में तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए उनके नामों पर मुहर लगा दी।

ये वही तीन सीटें हैं जो जून में इन नेताओं के राज्यसभा और टीएमसी से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थीं। चुनाव आयोग ने इन सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव की घोषणा की है। नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में बदले राजनीतिक समीकरणों के कारण भाजपा इन तीनों सीटों पर मजबूत स्थिति में है। ऐसे में तीनों उम्मीदवारों की जीत की संभावना भी प्रबल मानी जा रही है।

टीएमसी के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। पहले तीनों नेताओं ने राज्यसभा और पार्टी से इस्तीफा दिया था, और अब भाजपा में शामिल होकर राज्यसभा का टिकट हासिल कर लिया है। इस घटनाक्रम को पश्चिम बंगाल की बदलती राजनीतिक तस्वीर में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading