कवर्धा विशेष

एनएच-130 पर लेटलतीफी से भड़के सांसद संतोष पांडेय, ठेकेदार पर कार्रवाई के सख्त संकेत

कवर्धा। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 के निर्माण में हो रही लगातार देरी को लेकर क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय के तेवर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। पोंडी से मुंगेली तक प्रस्तावित सड़क, बायपास और पुल निर्माण कार्य को लेकर सांसद ने खुली नाराज़गी जाहिर की है और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

सांसद संतोष पांडेय ने राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर साफ शब्दों में कहा है कि करोड़ों रुपये की स्वीकृति के बावजूद काम शुरू न होना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने और निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश देने की मांग की है।

सांसद ने कहा है कि यह मार्ग पोंडी, पंडरिया, मुंगेली और तखतपुर जैसे प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ता है और क्षेत्र की जीवनरेखा है। इसके अंतर्गत बायपास सड़क और पुल निर्माण प्रस्तावित हैं, लेकिन देरी के कारण आम जनता को भारी परेशानी और दुर्घटनाओं का खतरा झेलना पड़ रहा है।

सांसद ने दो टूक कहा है कि यदि जल्द ही काम शुरू नहीं हुआ और गुणवत्ता से समझौता किया गया, तो वे इस मामले को और भी बड़े स्तर पर उठाएंगे और कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

सांसद के इस सख्त रुख के बाद अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और ठेकेदार की जवाबदेही तय होना तय मानी जा रही है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK