छत्तीसगढ़ प्रादेशिकहाईलाइट्स

PM आवास पर आमने-सामने विजय शर्मा और भूपेश बघेल, 15 सितंबर को बहस की चुनौती स्वीकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रही सियासी जंग अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई है। उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पीएम आवास के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी थी। अब भूपेश बघेल ने चुनौती स्वीकार करते हुए 15 सितंबर को रायपुर प्रेस क्लब में बहस के लिए तैयार रहने की बात कही है।

विजय शर्मा का कहना है कि भाजपा सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया था। उनके मुताबिक प्रदेश में अब तक सवा 11 लाख से अधिक पीएम आवास पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने भूपेश बघेल पर पीएम आवास को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे किसी भी मंच पर इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं।

विजय शर्मा ने यह भी कहा कि रायपुर प्रेस क्लब जब समय और स्थान तय करेगा, वे बहस के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि आज भी करीब 2 लाख पीएम आवासों में गृहप्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इसके जवाब में भूपेश बघेल ने चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि “15 तारीख को समय दिया है, वे तैयारी करें, हम सभी चर्चा के लिए पहुंचेंगे।” बघेल का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास के आंकड़ों को लेकर सरकार अलग-अलग जगह अलग-अलग आंकड़े बता रही है। उन्होंने सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कितने आवास स्वीकृत हुए और उनमें से कितने पूरे हुए।

बघेल का दावा है कि उनके कार्यकाल में करीब 7 लाख आवास स्वीकृत कराए गए थे और प्रदेश में पहले से बने आवासों को भी मौजूदा सरकार अपने आंकड़ों में शामिल कर रही है। वहीं भाजपा सरकार का दावा है कि सत्ता में आने के बाद 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए और उनमें से 11 लाख से अधिक पूरे हो चुके हैं। यही आंकड़े अब दोनों दलों के बीच राजनीतिक बहस का मुख्य आधार बने हुए हैं।

अब सबकी नजर 15 सितंबर पर है। अगर प्रेस क्लब में प्रस्तावित चर्चा होती है तो प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत आवास, पूर्ण हुए मकानों और दोनों सरकारों के कार्यकाल के आंकड़ों पर सीधे आमने-सामने सवाल-जवाब हो सकते हैं।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe