KABIRDHAM

पंडरिया में विकास कार्यों की रफ्तार तेज: विधायक भावना बोहरा ने की विभागीय समीक्षा बैठक

“आदर्श नगर के रूप में पंडरिया का निर्माण हमारा संकल्प” – भावना बोहरा

पंडरिया। जनपद पंचायत सभागार में आज नगर पालिका पंडरिया अंतर्गत जारी विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास और अधोसंरचना संबंधी कार्य निर्धारित समय-सीमा में, पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण किए जाएं।

विधायक बोहरा ने कहा कि नगरवासियों की शिकायतों का त्वरित निराकरण, गर्मी के मौसम में सुचारू जल एवं बिजली आपूर्ति की व्यवस्था और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता को मूलभूत सुविधाएं बिना किसी व्यवधान के उपलब्ध कराई जाएं।

24 करोड़ की विकास सौगात, हरिनाला पुल सहित कई कार्य प्रारंभ00 आवास, 5000 महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह ₹1000 की सहायता, 5200 राशन कार्डों का वितरण तथा 5300 नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ शामिल है।

3.14 करोड़ अधोसंरचना कार्यों की स्वीकृति, 2025-26 बजट में 16.63 करोड़ की सौगात

अधोसंरचना मद के अंतर्गत पंडरिया नगर में 3 करोड़ 14 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही, 2025-26 के बजट में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा 16.63 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। समग्र शिक्षा और अन्य विभिन्न योजनाओं के तहत भी करोड़ों के कार्य स्वीकृत हैं, जिनसे नगर में व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

“पंडरिया को समृद्ध, सुरक्षित और सुविधायुक्त नगर बनाएंगे” – विधायक बोहरा

विधायक बोहरा ने कहा,

“हमारा लक्ष्य है कि पंडरिया को एक आदर्श, समृद्ध और विकसित नगर के रूप में तैयार करें। जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांग्रेस शासनकाल के ठप्प पड़े कार्य अब तेजी से पूरे हो रहे हैं, जिससे जनता को राहत मिल रही है।”

बैठक में नगर के जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर नगर पालिका पंडरिया की अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी, समस्त पार्षदगण, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई और आगे की रणनीति पर भी मंथन हुआ।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK