KABIRDHAM

कुंडा में भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन : विधायक भावना बोहरा ने ‘विकसित भारत’ की नींव को बताया जनभागीदारी का परिणाम

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंडरिया के कुंडा हाई स्कूल मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन में विधायक भावना बोहरा, सांसद संतोष पांडेय सहित अनेक भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में पार्टी की विचारधारा, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं और ‘विकसित भारत @2047’ के विजन पर चर्चा हुई।

विधायक भावना बोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत आज आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल एक राजनीतिक दल है, बल्कि वह राष्ट्र निर्माण की विचारधारा और कार्य-संस्कृति का वाहक है, जो सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करती है।

विकसित भारत की दिशा में छह प्रमुख लक्ष्य

भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ‘विकसित भारत @2047’ के छह प्रमुख लक्ष्यों को साझा किया:

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार
  1. गरीबी से मुक्ति
  2. गुणवत्तायुक्त स्कूली शिक्षा
  3. सर्वसुलभ व सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं
  4. रोजगार के अवसरों से युक्त कुशल कामगार
  5. महिलाओं की 70% भागीदारी आर्थिक गतिविधियों में
  6. किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण

उन्होंने अंतरिक्ष बजट में तीन गुना वृद्धि, कृषि ऋण की सीमा ₹5 लाख तक बढ़ाने, स्टार्ट-अप्स को ₹10,000 करोड़ का प्रोत्साहन, महिलाओं के लिए ₹4.49 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बजट, और परमाणु ऊर्जा मिशन को दिए गए ₹20 हजार करोड़ का भी उल्लेख किया।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान

विधायक बोहरा ने जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी पहचान को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना निर्माण, रेलवे, हवाई अड्डों, सड़कों और ग्रामीण ब्रॉडबैंड जैसी सुविधाओं के विस्तार से देश में समग्र विकास हो रहा है।

सांसद संतोष पांडेय का आह्वान: संगठन की शक्ति है कार्यकर्ता

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सशक्त करने वाली महतारी वंदन योजना और किसानों की आय बढ़ाने वाली योजनाएं भाजपा सरकार की प्राथमिकता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने का आग्रह किया।

सम्मेलन में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता

सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, नंदिनी साहू, सुरेश चंद्रवंशी, रूपेश जैन, गोपाल साहू, सरिता सोनी, छत्र किशोर तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, प्रकोष्ठ प्रभारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK