KABIRDHAM

इंदौरी को मिला “अटल परिसर” विधायक भावना बोहरा ने किया लोकार्पण, इंदौरी के विकास के लिए 4 करोड़ की स्वीकृति की दी जानकारी

कवर्धा। इंदौरी की धरती पर सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में “अटल परिसर” का लोकार्पण किया। नगर पंचायत कार्यालय के समीप ₹20 लाख की लागत से तैयार यह भवन जनसुविधाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित होगा।

“विकास ही हमारा संकल्प” – भावना बोहरा

कार्यक्रम के दौरान विधायक बोहरा ने कहा,

“अटल जी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि भारत की आत्मा के स्वर थे। उनकी स्मृति में निर्मित अटल परिसर जनसेवा के संकल्प का केंद्र बनेगा।”

उन्होंने बताया कि बीते डेढ़ वर्षों में इंदौरी नगर पंचायत क्षेत्र में ₹4 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। जिनमें सीसी रोड, नाली निर्माण, हाईमास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट, सौंदर्यीकरण और अन्य बुनियादी ढांचा विकास शामिल हैं।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

स्वास्थ्य केंद्र को मिलेगा सामुदायिक स्वरूप

विधायक बोहरा ने घोषणा की कि इंदौरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा। इससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

गर्मी में जल और बिजली आपूर्ति प्राथमिकता

उन्होंने जल जीवन मिशन, गर्मी के मौसम की चुनौती, व प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि

“कोई भी हितग्राही बिना आवास के न रहे, और हर घर को समय पर जल व विद्युत मिलती रहे।”

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षदगण, सीएमओ, तहसीलदार, जनप्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूहों व सैकड़ों आमजन शामिल हुए। मंच से कई हितग्राहियों को योजनाओं के प्रमाण-पत्र भी सौंपे गए।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK