कवर्धा। गर्मी के तीव्र प्रकोप के बीच राहगीरों को राहत देने हेतु भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कबीरधाम द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशन में 9 अप्रैल को कवर्धा के सिग्नल चौक में प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू, जिला संघ अध्यक्ष शेखर बक्शी, जिला मुख्य आयुक्त रूपेश जैन, जिला उपाध्यक्ष पीयूष ठाकुर एवं सहायक संचालक डी. जी. पात्रा सहित स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने स्काउट्स-गाइड्स के साथ मिलकर राहगीरों को शीतल जल सेवा प्रदान की।
यह प्याऊ घर पूरे गर्मी के मौसम में संचालित रहेगा, जिसमें स्काउट्स एवं गाइड्स सेवा भाव से प्रतिदिन राहगीरों को निशुल्क शीतल जल उपलब्ध कराएंगे। यह पहल न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि स्काउट्स-गाइड्स की सेवा भावना और अनुशासन का भी परिचायक है।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।