KABIRDHAM

17 मई को कुंडा में HSRP नंबर प्लेट लगाने हेतु विशेष आवेदन शिविर का आयोजन”

तारीख: 17 मई 2025
स्थान: ग्राम पंचायत कार्यालय, कुंडा
समय: शनिवार, सुबह 10:00 बजे से

कवर्धा, छत्तीसगढ़। वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी! हाइ सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाने हेतु एक विशेष आवेदन शिविर का आयोजन 17 मई 2025 को ग्राम पंचायत कार्यालय कुंडा में किया जाएगा। यह शिविर सभी वाहन मालिकों के लिए अनिवार्य है ताकि वे अपने वाहनों के लिए HSRP नंबर प्लेट लगवा सकें।

यह शिविर सरस्वती परिवहन, नंद चॉइस सेंटर कबीरधाम, और परिवहन विभाग जिला कबीरधाम के सहयोग से संचालित किया जाएगा। शिविर में सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित ललित मोटर्स पंडरिया द्वारा नंबर प्लेटों का निर्धारण एवं लगाने का कार्य भी किया जाएगा।

HSRP क्या है?
HSRP एक उच्च सुरक्षा रजिस्ट्रेशन प्लेट है, जिसमें एक विशेष 10-अंकीय पिन और अशोक चक्र होलोग्राम होता है। यह प्लेट वाहन की पहचान के लिए महत्वपूर्ण है और इसका उद्देश्य वाहन चोरी को रोकना और एकरूपता लाना है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

जागरूकता:
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों के लिए HSRP अनिवार्य है। ऐसे वाहन मालिक जो 2019 से पहले अपना वाहन खरीदे हैं, उन्हें समय रहते नंबर प्लेट बदलने की आवश्यकता है।

शिविर के लाभ:

  • वाहन मालिकों को HSRP नंबर प्लेट लगाने की सुविधा।
  • समय सीमा के भीतर सभी वाहन धारकों को अनिवार्य रूप से नंबर प्लेट लगवाना।
  • छत्तीसगढ़ में सरकार की ओर से लगातार आयोजित शिविरों के माध्यम से हाइ सिक्योरिटी नंबर प्लेट प्राप्त करने की सरल प्रक्रिया।

संपर्क जानकारी:
हर प्रकार की जानकारी एवं सहायता के लिए नंद जायसवाल से संपर्क करें।
मोबाइल नंबर: 9630649479

ध्यान दें: कवर्धा, छत्तीसगढ़ में HSRP नंबर प्लेट लगाने की समय सीमा 30 जून 2025 तक बढ़ा दी गई है। इसलिए सभी वाहन धारकों को इस समय सीमा के भीतर अपनी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK