KABIRDHAM

वीर सैनिकों के सम्मान में जिलेभर में भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा – राजेंद्र चंद्रवंशी

कवर्धा। देश की सीमाओं की रक्षा में जुटे वीर सैनिकों के सम्मान में और देशवासियों के भीतर एकजुटता का संदेश देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी कवर्धा जिले में तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने जिला कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि हाल ही में पहलगाम में धर्म पूछकर निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंक के अड्डों को ध्वस्त किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व में सेना की इस कार्रवाई के प्रति देशवासियों का समर्थन जरूरी है। इसी उद्देश्य से भाजपा देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है, जिसकी श्रृंखला में कवर्धा जिले में भी विभिन्न स्थानों पर यात्राएं आयोजित की जाएंगी।

इस अभियान के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसके संयोजक जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा बनाए गए हैं। समिति में अशोक चंद्रवंशी, सुनील दोषी, सनत साहू और कमलेश द्विवेदी को सदस्य नियुक्त किया गया है। साथ ही मंडल स्तर पर भी इसी तरह की समितियों के गठन के निर्देश दिए गए हैं।

भारत माता की जय के भाव से निकाली जाएगी यात्रा – जसविंदर बग्गा

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

जिला संयोजक जसविंदर बग्गा ने कहा कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है कि उन्हें तिरंगा यात्रा जैसे राष्ट्रीय अभियान से जोड़ा गया है। यह यात्रा भारत माता की जय के नारों के साथ निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि समाज के सभी वर्गों, सामाजिक संगठनों, महिलाओं, छात्रों को जोड़कर जिले में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके माध्यम से लोगों को आपातकालीन स्थितियों में रक्तदान तथा सेना के सहयोग के लिए तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

बैठक को पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, रामकुमार भट्ट और जसविंदर बग्गा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संतोष पटेल, क्रांति गुप्ता, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, बरसाती वर्मा, रूपेश जैन सहित भाजपा के जिले व मंडलों के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK