कवर्धा विशेष

पंडरिया विधानसभा में सड़क विकास को मिली रफ्तार, महीडबरा-बांटी पथरा मार्ग का भूमिपूजन

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधायक ने 2 करोड़ 69 लाख रुपये से अधिक की लागत से ग्राम महीडबरा से बांटी पथरा तक बनने वाली 2.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को विकास कार्य की सौगात मिलने पर बधाई दी।

इस सड़क निर्माण से वनांचल क्षेत्र के ग्राम महीडबरा, बांटीपथरा, दमगढ़, ताईतिरनी, अमलीटोला, घोघरा, नेउर कुशियारी, उतका और तिलियापानी सहित आसपास के ग्रामीणों को वर्षभर बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे।

भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक गांव तक सर्व मौसम सड़क सुविधा पहुंचाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य मूलभूत सेवाओं से बेहतर तरीके से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण केवल आधारभूत सुविधा नहीं बल्कि ग्रामीण विकास और आर्थिक प्रगति का मजबूत माध्यम है।

उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा में तेजी से सड़क विस्तार कार्य किए जा रहे हैं और लगभग 500 किलोमीटर सड़क निर्माण से क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। वनांचल क्षेत्रों में सड़क पहुंचने से ग्रामीणों को दैनिक आवागमन, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा तक पहुंच आसान होगी।

भावना बोहरा ने पूर्ववर्ती सरकार पर वनांचल क्षेत्रों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दूरस्थ क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वनांचल क्षेत्रों में 100 किलोमीटर से अधिक सड़क निर्माण, पीएम आवास निर्माण, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

कार्यक्रम में कुकदुर मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, पार्वती सुनहले, बिंदा पनागर, राम गोपाल वट्टी, मोहित मरावी, पंडराम सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe