हाईलाइट्स

थोड़ी देर में केजरीवाल के घर जाएंगे मनीष सिसोदिया, सीएम के नाम पर होगी चर्चा

नई दिल्ली: जेल से छूटने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। उनके इस्तीफे के बाद अब दिल्ली के अगले सीएम के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच आप नेता मनीष सिसोदिया आज थोड़ी देर बाद अरविंद केजरीवाल के घर पर जाएंगे। यहां दोनों लोग दिल्ली के अगले सीएम के नाम पर चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि रविवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। वह तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे जब तक जनता उन्हें दोबारा नहीं भेजेगी।

नवंबर में चुनाव की मांग

रविवार को अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ’14 साल के बाद भगवान राम वनवास से लौटे तो सीता मैया को अग्निपरीक्षा देनी पड़ी थी। आज मैं जेल से लौटा हूं, मुझे अग्निपरीक्षा देनी होगी। फरवरी में चुनाव हैं, मैं मांग करता हूं कि ये चुनाव नवंबर में महाराष्ट्र के साथ कराए जाएं। जब तक आपका फैसला नहीं आएगा तब तक मैं जिम्मेदारी नहीं संभालूंगा और जब तक चुनाव नहीं होता तब तक मेरी जगह आम आदमी पार्टी से कोई और सीएम बनेगा। विधायक दल की बैठक में अगला नाम तय किया जाएगा।’

सीएम पद की रेस में हैं कई नाम

केजरीवाल ने कल कहा था, ‘मनीष सिसोदिया भी अपना तब तभी संभालेंगे जब दिल्ली की जनता कहेगी कि मैं इमानदार हूं। हम दोनों आपके बीच में जाएंगे, अगर जनता कहेगी कि आप इमानदार हैं तब हम इस कुर्सी पर बैठेंगे। आज मैं आपके बीच में आया हूं, अगर मैं इमानदार हूं तो वोट देना, नहीं दो वोट मत देना।’ ऐसे में अब दोनों ही नेता अपना पद छोड़ सकते हैं। इसके अलावा अब दिल्ली के अगले सीएम के नाम पर भी चर्चा होगी। इस लिस्ट में कई सारे नामों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। 

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
THE PUBLIC NEWS
the voice of public

📲 द पब्लिक न्यूज़ WhatsApp Channel से जुड़ें

हर जरूरी खबर और ताजा अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाएं। द पब्लिक न्यूज़ के साथ जुड़े रहें और अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरों से हमेशा अपडेट रहें।

📰 आपको यहां मिलेंगी जरूरी खबरें
🏛️ राजनीति और प्रशासन 🚨 क्राइम और पुलिस 📍 स्थानीय खबरें 🎓 शिक्षा और रोजगार 🌾 किसान और ग्रामीण खबरें 💼 कारोबार ⚡ जनसमस्याएं 🎥 वीडियो अपडेट
📲 WhatsApp Channel को Follow / Subscribe कैसे करें?
  1. ऊपर दिए SUBSCRIBE YES या SKIP बटन पर क्लिक करें।
  2. आपका WhatsApp Channel खुलेगा।
  3. Follow / Subscribe बटन पर टैप करें।
  4. अब The Public News की नई खबरें सीधे WhatsApp पर पाएं।

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK