KABIRDHAM

समय-समय पर औचक निरीक्षण कर राशन दुकानों का भौतिक सत्यापन करें और स्टॉक की सुक्षता और गहनता से जांच करें : कलेक्टर जनमेजय महोबे

कवर्धा। राज्य शासन विभिन्न विभागों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष जोर दिया जा रहा है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने राज्य शासन द्वारा संचालित सार्वभौम पीडीएस योजना को बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए जिला खाद्य अधिकारी को सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत समिति तथा समूह द्वारा संचालित उचित मूल्य दूकानों के माध्यम से निर्धारित समय पर हितग्राहियों को राशन वितरण करना सुचिश्चित करें। इसी तरह उचित मूल्य दूकानों को राशन का भण्डारण कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया है। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अपने क्षेत्र में राज्य शासन के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों तथा अधोसंरचना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्य, प्रगतिरत कार्यों, सहित उचित मूल्य दूकानों का क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्राथमिकता में मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सर्वभौम पीडीएस योजना के जिले के वनांचल क्षेत्रों तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में गुणवत्ता के साथ योजना का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में वर्ष 2022 के माह सितम्बर के राशन दूकानों में बचत स्टॅाक का राशन कठोरता से वसूली करने के सख्त निर्देश दिए है। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को विशेष जिम्मेदारी देते हुए बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के लिए कहा है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर निर्भय साहू, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन, सुश्री हर्षलता वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

पीएम जनमन योजना का क्रियान्वयन बेहतर करें : कलेक्टर

कलेक्टर श्री महोबे ने जिले के आदिवासी बोडला, पंडरिया विकासखण्ड में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के आर्थिक,समाजिक, शैक्षणिक विकास के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्यन की समीक्षा की। कलेक्टर ने इस योजना के तहत सभी बैगा परिवारों के लिए राशन कार्ड,आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड बना कर इस योजना से जोडने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने समाजिक सुरक्षा की दृष्टि से सभी परिवारों को प्रधानमंत्री जनधन बीमा,जीवन ज्योति बीमा योजना के जोडने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रत्येक बैगा व्यक्तियों को आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के अतिरिक्त जिले में निवासरत सभी नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अभियान चलाकर प्रतिदिन 5हजार नागरिकों को आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए है।

कस्टम मिलिंग का चावल शीघ्रता से जमा कराने के सख्त निर्देश

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

कलेक्टर ने बैठक में कस्टम मिलिंग चावल जमा करने में और गति बढ़ाने के निर्देश दिए है। बैठक में जिले के राईसमिलवार उनके द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए किए गए धान के उठाव की मात्रा और उनके द्वारा जमा किए जा रहे चावल की मात्रा की गहनता से समीक्षा की। कलेक्टर ने कस्टम मिलिंग का चावच जमा करने में रूचि नहीं दिखाने पर मिलर्स तथा संबंधित विभाग के अधिकारी के कड़ी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने कस्टम मिलिंग का चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश दिए है, तथा संबंधित राईस मिलों को निरीक्षण कर कस्टंम मिलिंग के लिए किए गए धान का उठाव का भौतिक सत्यापन करने तथा कस्टम मिलिंग में रूचि नहीं दिखाने वाले संबंधितस प्रतिष्ठानों का बैंक डिपॉजिट जमा करने की कार्यवाही के लिए संख्त निर्देश दिए है। कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन, माननीय मंत्रियों के क्षेत्र भ्रमण तथा कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आमजनों से मिले आवेदनों को गंभीरता तथा पूरी संवेदनशिलता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए है।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK