KABIRDHAM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान

स्वच्छ भारत अभियान की मजबूत नींव हैं हमारे स्वच्छता मित्र, उनका सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य : भावना बोहरा

कवर्धा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर पंडरिया में सेवा दिवस मनाया गया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा इस अवसर पर 18 सितंबर को स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के नगर पालिका, शासकीय अस्पताल, नगर पंचायत अंतर्गत लगभग 115 से अधिक सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सफाई कर्मियों को सम्मानित करते हुए स्वच्छ भारत अभियान में उनकी अतुलनीय भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि सबसे पहले मैं भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई प्रेषित करती हूँ और भगवान श्रीराम से उनके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करती हूँ, जिनके सेवाभाव से प्रेरित होकर हमने आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस प्रकार राष्ट्र सेवा सर्वप्रथम की अवधारणा के साथ देश के हर व्यक्ति, वर्ग एवं समुदाय के हित और देश के विकास के लिए निरंतर कार्य किया है वह हम सभी के लिए एक आदर्श है। एक आदर्श जनप्रतिनिधि एवं देश के प्रधान सेवक कैसा होता है, उसकी परिभाषा व जिम्मेदारियों को उन्होंने अपने व्यक्तित्व से प्रदर्शित कर हम सभी का मार्गदर्शन किया है। हमारे सफाई कर्मियों के पांव पखारकर उनके प्रति प्रधानमंत्री जी के आदरभाव ने हमें प्रेरणा दी है, जिससे हम यह कार्यक्रम आयोजित कर पाएं हैं।

हमारे पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिका, नगर पंचायत शासकीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ग्राम ग्राम पंचायतों में हमारे स्वच्छता मित्र दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहें हैं। आज ऐसे ही हमारे क्षेत्र के स्वच्छता मित्रों,उनके परिश्रम व अपने कार्यों के प्रति उनकी निष्ठा का हमने सम्मान करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की ही। आज पंडरिया विधानसभा नित नए विकास के आयाम स्थापित कर रहा है। करोड़ों की लागत से सड़कों, पुल-पुलिया के निर्माण हो रहा है। हाल ही में पंडरिया नगर पालिका एवं नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों,सौंदर्यीकरण, अधोसंरचना विकास एवं जनता की मुलभूत सुविधाओं और आवश्यकतओं के अनुरूप करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा हमारे पंडरिया विधानसभा को दी गई है।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

अपने पक्के आवास का सपना संजोए लाखों परिवारों को आज उनका अधिकार मिला। कांग्रेस सरकार ने जिस आवास योजना को 5 वर्षों तक रोक के रखा, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की जनता को आवास योजना का लाभ मिलने लगा है। हमारे पंडरिया विधानसभा में भी 14088 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला हैं वहीं मुख्यमंत्री जी द्वारा पहली किश्त भी उन लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित कर दी गयी ही।

भावना बोहरा ने कहा कि हमारे स्वच्छता मित्र दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए हमें एक स्वच्छ वातावरण एवं हमारे गाँव,शहर व प्रदेश को स्वच्छ रखने के लिए परिश्रम कर रहें हैं। उनके इसी परिश्रम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हमने आज उन्हें सम्मानित किया। आज प्रधानमंत्री जी के अथक प्रयासों से हमारे स्वच्छता कर्मियों को एक सम्मानित स्थान मिला है। उनके प्रति लोगों को सोच में भी परिवर्तन आया है और आज लोग उन्हें सफाई कर्मी नही बल्कि स्वच्छता मित्र के नाम से संबोधित कर रहें हैं। हमें बहुत ही प्रसन्नता हो रही है कि आज हमें उनका सम्मान करने का अवसर मिला है और आने वाले समय मे भी हमारा यह प्रयास जारी रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के शुभारंभ की दसवीं वर्षगांठ का उत्सव मनाने के लिए 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें हमारे स्वच्छता मित्रों का योगदान बहमूल्य है। अभियान के तहत “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” के संकल्प के साथ देश भर में स्वच्छता के प्रयासों में नागरिको की भागीदारी और सामूहिक कार्यों की भावना को प्रज्वलित किया जाएगा। इसके अंतर्गत समग्र समाज के तीन महत्वपूर्ण स्तंभों स्वच्छता लक्ष्य इकाई, स्वच्छता में जनभागीदारी और सफाई मित्र शिविर पर केंद्रित रहेगा। मैं समस्त जनता से भी आग्रह करूंगी की इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ें और हमारी स्वच्छता मित्रों के साथ स्वच्छ भारत लक्ष्य को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।

इस अवसर पर समस्त भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,कार्यकर्ता सहित क्षेत्रवासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK