कवर्धा। आदिवासी बैगा बालक आश्रम में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत न्योता भोज का आयोजन किया गया। बच्चों को मध्यान्ह भोजन मीनू के अलावा पोषण आहार के रूप में खीर, पूड़ी, फल एवं मीठा वितरण किया गया। न्योता भोज का आयोजन मीडिया प्रतिनिधि ऋषिकांत कुंभकार के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चो को अधिक से अधिक पोषण आहार मिल सके। जिससे की उनका शारीरिक एवं बौद्धिक विकास हो सके। साथ ही साथ बच्चों, शिक्षकों एवं पालकों के बीच समरसता का भाव एवं सौहाद्र पूर्ण वातावरण का निर्माण हो सके। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप कवर्धा एसडीएम अनुपम कुमार टोप्पो उपस्थित थे। श्री टोप्पो की उपस्थिति में बच्चों को भोजन परोसा गया एवं शिक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा की गई। न्योता भोज आयोजन के लिए बैगा बालक आश्रम के अधीक्षक एल एल वारते ने श्री कुंभकार को बधाई दी। इस अवसर पर अधीक्षक सहित शाला स्टॉफ श्रीमती मोनिका चंद्रवंशी, रमाकांत शर्मा, श्रीमती संगीता बघेल, कोमल, विजय, श्रीमती ईश्वरी ठाकुर, श्रीमती हेमलता ठाकुर, श्रीमती मीना वारते, मीडिया प्रतिनिधि रूपेश चंद्रवंशी, दीपक ठाकुर, देवेंद्र चंद्रवंशी, जितेंद्र ठाकुर, अंजय झा भी उपस्थित थे।
About Author
रुपेश चन्द्रवंशी
खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव
BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
... Read More
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication)
डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव
के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान
प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया
में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।
कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम,
स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं।
तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल,
जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों
को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।
समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने
लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और
जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।