KABIRDHAM

उपार्जन केन्द्रों से शार्टेच धान वसूली की कार्यवाही में तेजी लाएं- कलेक्टर जनमेजय महोबे

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रगति नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई, सभी परियोजना अधिकारियों के विरूद्ध शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज समय सीमा की बैठक में राज्य शासन से योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित प्राप्त आदेश- दिशा- निर्देशों तथा लंबित आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 खरीदी की गई धान की ऑनलाईन मिलान में आने वाले अंतर को सही करने के लिए खाद्,सहकारिता और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में आज की स्थिति में लगभग 39हजार कि्ंवटल की शार्टेज ऑनलाईन पोर्टल में प्रदर्शित हो रही है। बैठक में कलेक्टर ने समितिवार धान की खरीदी एवं उठाव और भौतिक सत्यापन के दौरान उपलब्ध धान की मात्र की गहन समीक्षा की।

कलेक्टर श्री महोबे आज समय सीमा की बैठक में राज्य शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के प्राप्त खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में खरीदी केन्द्र के धान मिलन संबंधित निर्देशों की समीक्षा कर किया। कलेक्टर ने संबंधित विभागों से पूरी जानकारी ली और उन्होने समिति समितियों से धान जमा कराने सहित ऑन लाईन पोर्टल में प्रदर्शित हो रही धान के अंतर की मात्रा को सही करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले में पंजीकृत किसानों से 60 लाख 15 हजार 651 कि्ंवटल धान की खरीदी की गई थी।

कलेक्टर ने जिले में गन्ना खेती पर आधार पीपी मॉडल पर संचालित एथेनॉल उद्योग के सुचारू रूप से संचालनालय के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों के सख्त निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अगले सप्ताह तक जिले के दोनों शहकारी शक्कर कारखाना से मोलासेस का उठाव शुरू किया जाएगा, साथ ही एथेनॉल उद्योगा सुचारू संचालन शुरू हो जाएगा। कलेक्टर ने एथेनॉल के सुचारू रूप से संचालन करने क लिए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना से एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए।

THE PUBLIC NEWS
the voice of public
WhatsApp
📲 WhatsApp पर The Public News से जुड़ें
जरूरी खबरें और ताजा अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं।
Follow करें
📰 स्थानीय खबरें • 🚨 क्राइम • 🏛️ राजनीति • 🎓 शिक्षा • 🌾 किसान • 💼 कारोबार

कलेक्टर ने पशुधन विभाग से संबंधित रोजगार मूलक आवेदनों की समीक्षा कर एसबीआई बैंक द्वारा ऋण की स्वीकृति में देरी करने तथा आवेदकों के अनावश्यक परेशानी करने पर संबंधित बैकर्स पर कड़ी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने जिला लीड बैंक आफिसर को प्रकरण को शीघ्रता से निराकरण कराने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा संचालित होने वाले पोषण अभियान के एप्स में पोषण ट्रेकर की गतिविधियों को ऑनलाईन अपलोड नहीं करने तथा योजनाओं का मैदानी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने जिले के सभी नौ परियोजना अधिकारियों को विरूद्ध शोकॉज नोटिस जारी करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने 1 सितम्बर से 30 सितम्बर पर चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह को बेहतर संचालन तथा क्रियान्वयन करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना, जल जीवन मिशन, छत्तीसगढ़ महतरी वंदन योजना, सहित केन्द्र तथा राज्य की प्राथमिकत वाली सभी योजनाओं के क्रियान्यन की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर निर्भय साहू, संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो सहित समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे।

About Author
रुपेश चन्द्रवंशी

रुपेश चन्द्रवंशी

खोजी पत्रकार|लेखक|संपादक
12+ वर्ष अनुभव BJMC योग्यता
जुड़ें:
लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ... Read More

लेखक/संपादक BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) डिग्रीधारी एवं 12 वर्षों से अधिक के मीडिया अनुभव के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

कार्यक्षेत्र में समाचार लेखन, संपादन, समसामयिक घटनाक्रम, स्थानीय मुद्दे और जनसरोकार से जुड़े विषय प्रमुख रहे हैं। तथ्यपरक समाचार प्रस्तुति, जमीनी मुद्दों की पड़ताल, जनहित के विषयों, भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों और खोजी खबरों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता रही है।

समाचारों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाना, तथ्यों को सरल एवं स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है।

📢
जनता की आवाज़
आपकी समस्या — हमारी पड़ताल
क्या आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई समस्या है?
सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, सरकारी सेवा या अपने क्षेत्र से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी हमें दें।
⚠️ भ्रष्टाचार 🛣️ सड़क 💡 बिजली 💧 पानी 🏫 शिक्षा 🏥 स्वास्थ्य 🧹 सफाई 🏛️ सरकारी सेवा 📌 अन्य
📸 फोटो और वीडियो भी WhatsApp पर सीधे भेज सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from THE PUBLIC NEWS

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK